मांगें पूरी न होने पर HRTC पीस मील वर्कर मुखर, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2019 04:40 PM

hrtc piece meal worker did sloganeering

मंडी जिला के सुंदरनगर में सोमवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने प्रबंधन व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अनुबंध नीति न बनाने के विरोध में एचआरटीसी के पीस मील कर्मचारियों ने गेट मीटिंंग के दौरान बस स्टैंड सुंदरनगर में...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला के सुंदरनगर में सोमवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने प्रबंधन व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अनुबंध नीति न बनाने के विरोध में एचआरटीसी के पीस मील कर्मचारियों ने गेट मीटिंंग के दौरान बस स्टैंड सुंदरनगर में विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की। एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान घनश्याम ने कहा कि परिवहन तकनीकी कर्मचारी निगम और प्रदेश सरकार पीस मील कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं। कई बार पीस मील कर्मचारी निदेशक और परिवहन मंत्री से अपनी मांगों को उठा चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक आश्वासन के आलवा कुछ भी नहीं मिला है।
PunjabKesari, Sloganeering Image

उन्होंने कहा कि अब अश्वासनों से निराश होकर पीस मील कर्मचारियों ने मन बना लिया है कि दीवाली से पहले अगर मांगें नहीं मानी गईं तो पीस मील कर्मचारियों की प्रथम चरण में 24 से 26 अक्तूबर को 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाकर रोष प्रकट करेंगे। उन्होंने अभी भी विश्वास जताया है कि परिवहन मंत्री इस दीवाली पर पील मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने का तोहफा देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!