चम्बा में मांगों को लेकर गरजे एचआरटीसी के चालक, सरकार काे दी ये चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2022 08:53 PM

hrtc driver in chamba

चम्बा में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा चालक संघ ने सरकार को एक दिन में अपना फैसला करने की चेतावनी दी है। अगर 19 मई तक संघ को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो 20 मई को कार्य बंद करने, चक्का जाम व भूख हड़ताल करने पर विचार किया...

चम्बा (रणवीर): चम्बा में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा चालक संघ ने सरकार को एक दिन में अपना फैसला करने की चेतावनी दी है। अगर 19 मई तक संघ को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो 20 मई को कार्य बंद करने, चक्का जाम व भूख हड़ताल करने पर विचार किया जाएगा जिसके लिए केवल प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार होगी। यह बात मंगलवार को गेट मीटिंग के दौरान संघ के अध्यक्ष ओम शंकर ने कही। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छठे दिन भी गेट मीटिंग के बाद प्रदर्शन जारी है लेकिन अभी तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनसे बात करने के लिए नहीं पहुंचा। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

उन्होंने बताया कि कर्मचारी अपने काम के साथ कड़ी धूप में कार्य कर रहे हैं व मांगों को लेकर प्रदर्शन भी जारी है। कर्मचारी वर्ग केवल अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है। खून-पसीने की कमाई को मांगना कौन-सा गुनाह है। सरकार ने छठे वेतन आयोग की मांग को समय से पूरा नहीं किया है। बीते 36 माह का रात्रि भत्ता चालकों को नहीं दिया जा रहा है। हर विभाग में पहली तारीख को तनख्वाह मिल जाती है लेकिन यहां दूसरे सप्ताह मानदेय दिया जा रहा है। संघ ने अब 19 मई तक का समय दिया है, इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर याकूव मोहम्मद, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, कुशल कुमार, विजय, देविंद्र सिंह, राजिंद्र, कुलदीप कुमार, विक्रम पाल, मनोज कुमार नैयर, टेकचंद, सोहन सिंह व अंकु कुमार आदि मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!