HP By-Election Result 2024: कांग्रेस ने 4 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को मिलीं 2 सीटें

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2024 04:43 PM

hp by election result 2024

हिमाचल प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा की झोली में 2 सीटें आईं हैं। बता दें कि ये सीटें प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस के....

पालमपुर (डैस्क): हिमाचल प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा की झोली में 2 सीटें आईं हैं। बता दें कि ये सीटें प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस के विधायकाें धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार (भुट्टो), गगरेट से चैतन्य शर्मा व बड़सर विधानसभा क्षेत्र से इंद्र दत्त लखनपाल के भाजपा में शामिल होने के चलते खाली हुईं थीं। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए उक्त सभी 6 लोगों को भाजपा की ओर से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव करवाए गए, जिसके लिए 1 जून का मतदान हुआ। आज आए परिणामों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है जबकि भाजपा को 2 सीटें मिली हैं। लाहौल-स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया, सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह व कुटलैहड़ से विवेक शर्मा (विक्कू) ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को 2 सीटों (धर्मशाला से सुधीर शर्मा व बड़सर से इंद्र दत्त लखनपान) पर जीत मिली है। 

धर्मशाला

 सुधीर शर्मा  भाजपा  28066
 देवेंद्र सिंह जग्गी  कांग्रेस  22540
 राकेश चौधरी  आजाद  10770
 सतीश कुमार  आजाद  422
 नोटा  ----  482

सुजानपुर

 कै. रणजीत सिंह  कांग्रेस   29529
 राजेंद्र राणा  भाजपा  27089
 रविंद्र सिंह डोगरा  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  334
 अनिल राणा  आजाद  134
 शेर सिंह   आजाद    71
 राजेश कुमार   आजाद    46
 नोटा   -----   241

लाहौल-स्पीति 

 अनुराधा राणा   कांग्रेस  9414
 डॉ. राम लाल मारकंडा  आजाद  7454
 रवि ठाकुर  भाजपा  3049
 नोटा   ----   76

बड़सर

 इंद्र दत्त लखनपाल  भाजपा   33086 
 सुभाष चंद   कांग्रेस  30961
 विशाल शर्मा  आजाद   452
 नोटा     ----   323 

कुटलैहड़

 विवेक शर्मा (विक्कू)  कांग्रेस   35728
 देवेंद्र कुमार (भुट्टो)  भाजपा  30841
 चंचल सिंह   आजाद    290
 राजीव शर्मा  आजाद   228
 नोटा   ----   337

गगरेट

 राकेश कालिया   कांग्रेस  35768 
 चैतन्य शर्मा  भाजपा  27281
 अमित वशिष्ठ  आजाद   570 
 अशोक सोंखला  आजाद   323
 मनोहर लाल शर्मा  आजाद   288
 नोटा    ----   606

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!