Edited By Swati Sharma, Updated: 23 May, 2026 04:45 PM

Kangra News : कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के गांव माजरा में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस भीषण अगलगी के दौरान कमरे में फंसी चार माह की बच्ची को...
Kangra News : कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के गांव माजरा में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस भीषण अगलगी के दौरान कमरे में फंसी चार माह की बच्ची को बचाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। आगजनी में घर का सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
जानकारी के अनुसार, माजरा निवासी मक्खन दीन, पुत्र फक्कर दीन का घर लकड़ी और सूखी घास से बना था। बिजली की पीवीसी तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक कमरे में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखे फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय कमरे में मौजूद चार माह की बच्ची को बाहर निकालने के दौरान रहमत अली निवासी माजरा झुलस गया।
वहीं, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से पटवारी परमवीर सिंह सहित फील्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार इंदौरा अपूर्व शर्मा ने बताया कि मामले का निरीक्षण कर लिया गया है तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें