होम क्वारंटाइन था, रिपोर्ट जानने खुद पहुंच गया टांडा अस्पताल

Edited By prashant sharma, Updated: 12 May, 2020 03:19 PM

home was quarantine tanda reached the hospital

हिमाचल लौटने के बाद होम क्वारंटाइन किए गए एक व्यक्ति ने कुछ अलग ही कर डाला। अपनी रिपोर्ट जानने के लिए वह होम क्वारंटाइन तोड़कर टांडा अस्पताल पहुंच गया।

धर्मशाला : हिमाचल लौटने के बाद होम क्वारंटाइन किए गए एक व्यक्ति ने कुछ अलग ही कर डाला। अपनी रिपोर्ट जानने के लिए वह होम क्वारंटाइन तोड़कर टांडा अस्पताल पहुंच गया। दस मई को जालंधर से कांगड़ा लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति होम क्वारंटाइन जंप कर अपने कोरोना सैंपल की रिपोर्ट जानने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंच गया। संदिग्ध के टांडा पहुंचने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया। फिर डॉक्टरों ने उसे रिपोर्ट आने तक एक जगह बिठा रखा। बाद में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। 

बता दें कि कांगड़ा उपमंडल के मझाकड़ा (दौलतपुर के पास का क्षेत्र) का एक व्यक्ति 10 मई को जालंधर से लौटा था। उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। पिछले कल व्यक्ति के सैंपल लिए थे। आज सुबह व्यक्ति होम क्वारंटाइन जंप कर अपनी कोरोना रिपोर्ट जानने खुद ही टांडा पहुंच गया। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि व्यक्ति होम क्वारंटाइन जंप कर खुद ही रिपोर्ट जानने टांडा पहुंच गया। टांडा में डॉक्टरों ने उसे रिपोर्ट आने तक अलग से एक जगह बिठा दिया। बाद में व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। व्यक्ति के सैंपल पिछले कल लिए गए थे। घर ही उसे रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने बताया है कि टांडा में ओपीडी चली हुई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं, उन्हें घर पर ही रिपोर्ट प्राप्त होगी। ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से खुद और दूसरे लोगों को मुश्किल में ना डालें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!