Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Aug, 2026 01:04 PM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात को खाना लेकर कमरे में गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र के बड़ोई गांव का है। मृतक की पहचान सोनू (31) निवासी बड़ोई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग 9.00 बजे के बाद सोनू अपने घर में खाना लेकर अपने कमरे में चाला गया, जिसके बाद उसने कमरे को बंद कर लिया। रात 10.00 बजे के करीब जब वह वापस नहीं निकाला तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया परन्तु उसने दरवाजा नहीं खोला। जैसे-तैसे उन्होंने दरवाजा खोला तो व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था।
वहीं, इसके बाद परिजन तथा आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल का टांडा लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस को प्राथमिक जानकारी में मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें