हमीरपुर में Home Quarantine महिला निकली कोरोना पॉजीटिव

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2020 06:20 PM

home quarantine woman corona positive

हमीरपुर जिला में शनिवार को कोरोना का नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-8 की रहने वाली 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। उक्त महिला परिवार के साथ गत 17 मई को लुधियाना अपनी सास का उपचार करवाने गई थी।

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर जिला में शनिवार को कोरोना का नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-8 की रहने वाली 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। उक्त महिला परिवार के साथ 17 मई को लुधियाना अपनी सास का उपचार करवाने गई थी। 19 मई को उसकी सास का निधन वहीं पर हो गया और अंतिम संस्कार के उपरांत 2 जून को महिला अपने परिवार के साथ कार में हमीरपुर वापस आ गई। इस दौरान पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया। 4 जून को महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के बाद डीसी हरिकेश मीणा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला को समर्पित कोविड केयर सैंटर भेजा जा रहा है और उसके प्राथमिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं लुधियाना में भी संबंधित प्रशासन को सूचना प्रेषित कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!