हिमोत्कर्ष ने 55 महिलाओं को बांटी फ्री राशन किटें, डीसी ऊना ने भेंट की बेसहारा महिलाओं को सामग्री

Edited By prashant sharma, Updated: 17 Oct, 2021 12:52 PM

himotkarsh distributed free ration kits to 55 women

उत्तर भारत की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद द्वारा जिला ऊना की करीब 55 बेसहारा विधवा महिलाओं को राशन सामग्री प्रदान की गई। हिमोत्कर्ष द्वारा करीब 8 साल पूर्व शुरू किए गए

ऊना (अमित शर्मा) : उत्तर भारत की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद द्वारा जिला ऊना की करीब 55 बेसहारा विधवा महिलाओं को राशन सामग्री प्रदान की गई। हिमोत्कर्ष द्वारा करीब 8 साल पूर्व शुरू किए गए अमोदिनी प्रकल्प के तहत दी जाने वाली राशन किटें डीसी ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रदान की। इस दौरान डीसी राघव शर्मा ने हिमोत्कर्ष द्वारा किए जा रहे प्रयासों को मुक्त कंठ से सराहा। गौरतलब है कि हिमोत्कर्ष द्वारा शुरू किए गए इस प्रकल्प के तहत उन महिलाओं को मदद प्रदान की जाती है जिन्हें सरकार की तरफ से कोई भी सहायता नहीं मिल पाती। कार्यक्रम के दौरान हिमोत्कर्ष के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कंवर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। 

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद ने रविवार को अमोदिनी प्रोजेक्ट के तहत 55 निशुल्क राशन की किट्स जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की। कार्यक्रम में डीसी ऊना राघव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अमोदिनी प्रकल्प के तहत हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा बीते 8 वर्षों में 500 से अधिक महिलाओं को 32 लाख रुपये का राशन वितरित किया जा चुका है। इस योजना में जिला भर से उन पात्र महिलाओं का चयन किया जाता है, जिन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलती है। इन महिलाओं को सरकारी सहायता दिलाने का भी प्रयास हिमोत्कर्ष द्वारा किया जाता है। इस मौके पर डीसी ऊना राघव शर्मा ने हिमोत्कर्ष संस्था के प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आज भी अनेक ऐसे परिवार हैं जो संसाधनों की कमी से जूझते हैं। ऐसे परिवारों की मदद सामाजिक संस्थाएं आगे आकर करते हैं और उनके जीवन में बदलाव का प्रयास होता है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष ने जिला ऊना ही नहीं बल्कि हिमाचल में सराहनीय काम किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!