मुख्यमंत्री सुक्खू 17 मार्च सुबह 11 बजे पेश करेंगे बजट, यैलो अलर्ट के साथ 5 दिन खराब रहेगा मौसम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2025 11:22 PM

himachal top 10 news

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अब अपराह्न 2 बजे की बजाय सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान सदन में प्रस्तुत करेंगे।

हिमाचल डैस्क: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अब अपराह्न 2 बजे की बजाय सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान सदन में प्रस्तुत करेंगे।बर्फबारी व बारिश की संभावनाओं के बीच में बुधवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश इलाकों में धूप खिली और अधिकतम तापमान में उछाल आया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू 17 मार्च सुबह 11 बजे पेश करेंगे बजट : पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अब अपराह्न 2 बजे की बजाय सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान सदन में प्रस्तुत करेंगे।

Weather Update: यैलो अलर्ट के साथ 5 दिन खराब रहेगा मौसम
बर्फबारी व बारिश की संभावनाओं के बीच में बुधवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश इलाकों में धूप खिली और अधिकतम तापमान में उछाल आया है।

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को तबादला आदेश को चुनौती देने से पहले नए स्थान पर देनी होगी ज्वाइनिंग : हाईकोर्ट
सरकारी कर्मचारियों को अपने तबादला आदेश को चुनौती देने से पहले नए स्थान पर अपनी ज्वाइनिंग देनी होगी।

Kullu: देव आदेशों का पालन नहीं किया तो होगी प्रलय, इस माता के गुर ने दी चेतावनी
इन दोनों जिले में फागली उत्सव की धूम है। फाल्गुन मास के अंत में लगघाटी के तिउन में माता फुंगणी के दरबार में फागली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान माता द्वारा गुर के माध्यम से भविष्यवाणी की गई।

Shimla: पटवारी-कानूनगो की हड़ताल समाप्त, वीरवार से लौटेंगे काम पर
हिमाचल प्रदेश में पटवारी व कानूनगो की हड़ताल समाप्त हो गई है। वे वीरवार यानि 13 मार्च से काम पर लौटेंगे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुई बातचीत के सफल होने के उपरांत संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

Shimla: एचपीयू ने जारी की स्नातक वार्षिक परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने कालेजों में होने वाली स्नातक वार्षिक परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बीते 6 मार्च को जारी की गई टैंटेटिव डेटशीट को लेकर आई आपत्तियों पर गौर करने के बाद बुधवार को फाइनल डेटशीट जारी की गई।

Himachal: सरकार ने 9 विशेषज्ञ डाॅक्टरों के किए तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
राज्य सरकार ने 9 विशेषज्ञ डाॅक्टरों के तबादले किए हैं। इसमें पैथोलॉजी, एनैस्थीसिया, सर्जरी और आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर शामिल हैं।

Himachal: स्कूलों में नशा करने पर विद्यार्थी होंगे निष्कासित, एडमिशन के समय देना होगा शपथ पत्र
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में नशा करते हुए पकड़े जाने पर विद्यार्थी को निष्कासित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में एडमिशन के समय विद्यार्थियों को नशा न करने और स्कूल नशा निषेध क्षेत्र है, का शपथ पत्र देना होगा।

Shimla: एचआरटीसी इस वर्ष बदलेगा 1 हजार पुरानी बसें, 600 नई बसों के खरीद के दिए ऑर्डर
एचआरटीसी इस वर्ष 1 हजार पुरानी बसेें बदलेगा। 600 नई बसों के खरीद के ऑर्डर दे दिए गए हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक रणधीर शर्मा के सवाल के जवाब में कही।

Shimla: भारतीय थल सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इन 4 जिलों के युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
भारतीय थल सेना में अग्निवीर योजना के तहत 4 जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर व किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण आरम्भ हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!