Kullu: देव आदेशों का पालन नहीं किया तो होगी प्रलय, इस माता के गुर ने दी चेतावनी

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2025 09:27 PM

kullu dev order observance prophecy

इन दोनों जिले में फागली उत्सव की धूम है। फाल्गुन मास के अंत में लगघाटी के तिउन में माता फुंगणी के दरबार में फागली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान माता द्वारा गुर के माध्यम से भविष्यवाणी की गई।

कुल्लू (दिलीप): इन दोनों जिले में फागली उत्सव की धूम है। फाल्गुन मास के अंत में लगघाटी के तिउन में माता फुंगणी के दरबार में फागली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान माता द्वारा गुर के माध्यम से भविष्यवाणी की गई। माता फुंगणी के कारदार रामलाल ने बताया कि फाल्गुन महीने में घाटी के सभी देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से लौटे हैं और हारियान क्षेत्रों में फागली उत्सव मनाया गया।

माता फुंगणी के गुर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज मानव खुदगर्ज बना हुआ है। जिस गाय के दूध से मंदिरों के लिए प्रसाद तैयार होता है और जिस बैल से खेत जोतने के बाद अनाज पैदा होता है, वही गौवंश आज सड़कों पर है। इस पर माता ने नाराजगी जाहिर की है। माता ने घाटी के देवी-देवताओं की भविष्यवाणी भी की और कहा कि इस वर्ष फसल बारिश अच्छी लेकर आई हूं। देवता कतरूसी नारायण घाटी के बड़े देवता हैं। उन्होंने अपने साथ कुछ मानवों के लिए एक रोग लाया है। माता ने कहा कि अगर मानव अपने आप सुधरेगा तो उसकी रोग से रक्षा होगी, अन्यथा नाश होगा। देवता त्रियुगी नारायण की भविष्यवाणी करते हुए माता के गुर ने कहा कि किसानों-बागवानों के लिए कुछ ओलावृष्टि लाई है।

इसमें भी मानव अगर देव आज्ञा का पालन नहीं करेगा तो उसे नुक्सान होगा। देवता पंचाली नारायण की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पशुओं के लिए रोग का खतरा है। देवाज्ञा का पालन हर तरह की स्थिति में बचाएगा। फलाणी नारायण की ओर से मानव जाति के लिए अच्छा संकेत है। हुरंग नारायण की ओर से आगजनी की अधिक घटनाओं को लेकर बताया गया। माता ने देवता थाच गोहरी को लेकर कहा कि घाटी के लिए अच्छे संकेत हैं। अगर आम जनमानस देवाज्ञा का पालन करेंगे तो आने वाला समय अच्छा होगा। लापरवाही पर प्रलय की स्थिति बनेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!