Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2025 06:18 PM

राज्य सरकार ने 9 विशेषज्ञ डाॅक्टरों के तबादले किए हैं। इसमें पैथोलॉजी, एनैस्थीसिया, सर्जरी और आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर शामिल हैं।
शिमला (संतोष): राज्य सरकार ने 9 विशेषज्ञ डाॅक्टरों के तबादले किए हैं। इसमें पैथोलॉजी, एनैस्थीसिया, सर्जरी और आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार पीजी पूरी करने के बाद एमओ पैथोलॉजी डाॅ. चंदन भाटिया को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, एमओ पैथोलॉजी डाॅ. वसुधा को सिविल अस्पताल ठियोग, एमओ एनैस्थीसिया डाॅ. अंकिता चौहान को सिविल अस्पताल रोहड़ू, एमओ एनैस्थीसिया डाॅ. नेहा पठानिया को सिविल अस्पताल धर्मपुर मंडी, एमओ सर्जरी डाॅ. सचिन चौहान को सिविल अस्पताल पालमपुर और एमओ पैथोलॉजी डाॅ. अनुपम ठाकुर को मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में तैनाती दी है।
एमसीएच सरैंडर करने के बाद एमओ सर्जन डाॅ. रवि सिंह डोगरा को मेडिकल काॅलेज हमीरपुर, वहीं एमओ एनैस्थीसिया डाॅ. तरनप्रीत कौर को सिविल अस्पताल रोहड़ू से सिविल अस्पताल ठियोग तबदील किया है। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर डाॅ. देशराज को सिविल अस्पताल नगवाईं मंडी से पीएचसी धरांडा मंडी और डाॅ. संदीप शर्मा को पीएचसी पट्टा बरोरी सोलन से इसी जिले की पीएचसी भूमति को तबदील किया है। वहीं आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर डाॅ. सुरजीत सिंह को डूहक कांगड़ा से जंगलबैरी हमीरपुर को ट्रांसफर किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here