सोलंगनाला से मनाली तक गिरे बर्फ के फाहे, सैलानियों के लिए अटल टनल बंद, मशरूम की खेती से बनाई पहचान, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Dec, 2024 11:17 PM

himachal top 10 news

सैलानियों की पहली पसंद बने पर्यटक स्थल सोलंगनाला में आधा फुट हिमपात हुआ है। मंगलवार को सोलंगनाला से मनाली तक बर्फ के फाहे गिरे। बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे।

हिमाचल डैस्क: सैलानियों की पहली पसंद बने पर्यटक स्थल सोलंगनाला में आधा फुट हिमपात हुआ है। मंगलवार को सोलंगनाला से मनाली तक बर्फ के फाहे गिरे। बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। हालांकि इसी बीच नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक भारी जाम भी लगा, लेकिन फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक आसानी से सोलंगनाला तक पहुंच गए। जिला चम्बा के एक प्रगतिशील किसान ने दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित कृषि कार्यक्रम में सम्मानित होकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: सोलंगनाला से मनाली तक गिरे बर्फ के फाहे, सैलानियों के लिए अटल टनल बंद
सैलानियों की पहली पसंद बने पर्यटक स्थल सोलंगनाला में आधा फुट हिमपात हुआ है। मंगलवार को सोलंगनाला से मनाली तक बर्फ के फाहे गिरे। बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। हालांकि इसी बीच नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक भारी जाम भी लगा, लेकिन फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक आसानी से सोलंगनाला तक पहुंच गए।

Himachal: मशरूम की खेती से बनाई पहचान, चम्बा के प्रगतिशील किसान को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान
जिला चम्बा के एक प्रगतिशील किसान ने दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित कृषि कार्यक्रम में सम्मानित होकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Shimla: एचआरटीसी की आय में 8 माह में 63.47 करोड़ की वृद्धि : मुख्यमंत्री
एचआरटीसी की आय में 8 माह में 63.47 करोड़ की वृद्धि हुई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Shimla: अनियंत्रित होकर खाई में गिर गाड़ी, एक की मौत
उपमंडल कोटखाई की उपतहसील कलबोग में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी अनुसार आज मंगलवार देर शाम बाघी-गुम्मा सड़क पर चमैन के समीप एचपी 99-0604 नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Shimla: सीएम सुक्खू-प्रतिभा सिंह बुधवार को जाएंगे दिल्ली
कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेेेने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Shimla: झूमने वाले सैलानियों को हवालात में बंद न करे पुलिस : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, पर्यटन नगरी शिमला में घूमने आए झूमने वाले सैलानियों को पुलिस हवालात में बंद न करे। उन्हें प्यार से होटल में पहुंचाएं, क्योंकि 24 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आयोजित हो रहा विंटर कार्निवाल सैलानियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Shimla: करंट लगने से मौत पर विद्युत बोर्ड को 5 लाख अंतरिम मुआवजा देने के आदेश दिए
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने करंट लगने से हुई मौत पर विद्युत बोर्ड को 5 लाख रुपए अंतरिम मुआवजे के रूप में भुगतान करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने बोर्ड को आदेश दिए कि वह प्रार्थी सोहन सिंह भारद्वाज को उसकी मां की मृत्यु के कारण अंतरिम मुआवजे के रूप में 8 सप्ताह के भीतर 5 लाख रुपए का भुगतान करे।

हिमाचल में 200 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया जारी : डा. शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा डा. भीमराव अम्बेदकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान निर्माता के बारे में व्यक्त विचार अशोभनीय हैं।

Kullu: केलांग में दो मंजिला मकान में आग, जिंदा जला मासूम
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के समीप दो मंजिला पुराने भवन में आग लगने से एक 4 वर्ष का मासूम जिंदा जल गया। घटना मंगलवार शाम करीब 6.40 बजे की बताई जा रही है।

Kangra: खराब मौसम के बावजूद बीड़ बिलिंग में उड़े पैराग्लाइडर, करनी पड़ी एमरजैंसी लैंडिंग
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विख्यात बीड़ बिलिंग घाटी से पैराग्लाइडर पायलटों ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी। हालांकि खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग न किए जाने की हिदायत सरकार और प्रशासन द्वारा जारी की गई है, बावजूद इसके कई पायलटों ने पर्यटकों की जान को जोखिम में डालते हुए घाटी से उड़ान भरी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!