Shimla: सीएम सुक्खू-प्रतिभा सिंह बुधवार को जाएंगे दिल्ली

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Dec, 2024 10:51 PM

shimla cm pratibha delhi

कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेेेने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शिमला (राक्टा): कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेेेने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूचना के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ ही दिल्ली जाएंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों नेता एक साथ ही कर्नाटक जाएंगे। संगठन की दृष्टि से 26 दिसम्बर को होने वाली (सीडब्ल्यूसी) की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में पार्टी की नई दिशा तय की जानी है। इसके साथ ही 27 दिसम्बर को बेलगावी में ही एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।

जनवरी माह में हो जाएगा संगठन का पुनर्गठन
कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला व ब्लॉक स्तर की भंग चल रही कार्यकारिणी का पुनर्गठन आगामी जनवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकती हैं।

युकां में कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला
हिमाचल युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। पूर्व में भी ये फॉर्मूला अपनाते हुए यदोपति ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। देखा जाए तो युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 3 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान शामिल हैं। ऐसे में अध्यक्ष के साथ ही एक कार्यकारी अध्यक्ष और एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इससे पहले तीनों को दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!