टायफाइड बुखार को रोकने वाली वैक्सीन का सैंपल फेल, दिल्ली में बने थे शराब के नकली लेबल व होलोग्राम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jun, 2023 07:17 AM

himachal top 10 news

टायफाइड को रोकने वाली वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। केन्द्रीय दवा नियंत्रक मानक नियंत्रण संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) ने अलर्ट जारी किया है। सी.डी.एल. कसौली में जांच में वैक्सीन का सैंपल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है।

शिमला (ब्यूरो): टायफाइड को रोकने वाली वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। केन्द्रीय दवा नियंत्रक मानक नियंत्रण संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) ने अलर्ट जारी किया है। सी.डी.एल. कसौली में जांच में वैक्सीन का सैंपल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। यह वैक्सीन बच्चों में टायफाइड बुखार को रोकने के लिए लगाई जाती है जिससे बच्चों में टायफाइड से बचने के लिए एक सुरक्षा कवच तैयार होता है। नकली लेबल और नकली होलोग्राम लगी शराब की बोतलों पर लेबल और होलोग्राम दिल्ली से बनवाकर मंगवाए गए थे। पुलिस की पकड़ में आए मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास ने यह दावा पुलिस के समक्ष किया है। गौरव के दावे में कितनी सच्चाई है पुलिस अब इसको जांचने में जुटी हुई है, वहीं इस मामले में अन्य पहलुओं को खंगालने में भी जुटी हुई है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

चाकू से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा
पंडोह में 9 मील के पास एक अज्ञात महिला को किसी ने चाकू से गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर पंडोह चौकी की टीम को पहाड़ी के ऊपर बासता गांव की ओर किसी महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गांव की एक महिला को यह लाश दिखाई दी, जिसके बाद उसने इसकी सूचना प्रधान को दी और उसने पुलिस को सूचित किया।

दिल्ली में बनवाए थे शराब की बोतलों में नकली होलोग्राम व लेबल
नकली लेबल और नकली होलोग्राम लगी शराब की बोतलों पर लेबल और होलोग्राम दिल्ली से बनवाकर मंगवाए गए थे। पुलिस की पकड़ में आए मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास ने यह दावा पुलिस के समक्ष किया है। गौरव के दावे में कितनी सच्चाई है पुलिस अब इसको जांचने में जुटी हुई है, वहीं इस मामले में अन्य पहलुओं को खंगालने में भी जुटी हुई है।

टायफाइड बुखार को रोकने वाली वैक्सीन का सैंपल फेल
टायफाइड को रोकने वाली वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। केन्द्रीय दवा नियंत्रक मानक नियंत्रण संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) ने अलर्ट जारी किया है। सी.डी.एल. कसौली में जांच में वैक्सीन का सैंपल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। यह वैक्सीन बच्चों में टायफाइड बुखार को रोकने के लिए लगाई जाती है जिससे बच्चों में टायफाइड से बचने के लिए एक सुरक्षा कवच तैयार होता है।

26 पेटियां शराब व बीयर बरामद, गाड़ी चालक मौके से फरार
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बरोटीवाला में पंजाब नम्बर की बोलैरो कैम्पर गाड़ी से 26 पेटियां देसी, अंग्रेजी व बीयर बरामद की। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला में ट्रक यूनियन के पास विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी से यह शराब बरामद की लेकिन चालक मौके से भाग गया।

एन.आई.आर.एफ. की रैंकिंग में आई.आई.टी. मंडी को मिला 73वां रैंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एन.आई.आर.एफ. यानी नैशनल इंस्टीच्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क -2023 की रैंकिंग जारी कर दी है। इसके तहत ओवरआल रैंकिंग में आई.आई.टी. मंडी को 73वां स्थान मिला है। टॉप 100 संस्थानों में हिमाचल का यह इकलौता संस्थान है। पिछले साल आई.आई.टी. मंडी को 43वां रैंक मिला था। इस बार इसे को 49.03 का स्कोर मिला है, जबकि साल 2022 में ये स्कोर 51.05 था। हलांकि टॉप-200 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस बार भी बाहर हो गया है। पिछले वर्ष भी प्रदेश विश्वविद्यालय को टॉप-200 में जगह नहीं मिली थी।

मानव भारती: फर्जी डिग्री केस में खुलती जा रही परतें
मानव भारती विश्वविद्यालय ने बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियां बांटीं। फर्जी डिग्री घोटाले को अंजाम देने के लिए वि.वि. में कार्यरत कुछ तत्कालीन कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने प्रबंधन के इशारे पर माक्र्सशीट के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार फोरैंसिक लैब जुन्गा से आए फर्जी डिग्रियों के सैंपल की अंतिम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर दावा किया जा रहा है कि माक्र्सशीट पर किए गए हस्ताक्षर वि.वि. के कुछ तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के हैं। ऐसे में अब जांच एजैंसी सोलन कोर्ट में अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। विश्वविद्यालय पर 36 हजार से अधिक फर्जी डिग्री आबंटन का आरोप है।

केंद्र सरकार ने हिमाचल की एक भी ग्रांट नहीं रोकी : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली एक भी ग्रांट नहीं रोकी। इतना जरूर है कि मनमर्जी से कर्ज लेने की सीमा पर अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में जहां 5,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया, वहीं खुद को सुख की सरकार बताने वाली कांग्रेस सरकार ने 6 माह से कम अवधि में करीब 7,000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है।

इस बार नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जल्द दस्तक देगा मानसून
इस बार मौसम के तोड़े गए कई रिकार्ड के बीच अब न तो भीषण गर्मी पड़ेगी और न ही टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति होगी, क्योंकि मानसून दो दिन में केरल पहुंच जाएगा और 20 जून को हिमाचल में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून माह का तीसरा व चौथा सप्ताह भी ठंडा ही रहेगा और ऐसे में इस बार प्रदेश के मैदानी इलाके धूप में नहीं झुलसेंगे। जून में भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अभी तक चूल्हे जलने बंद नहीं हुए हैं जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों से गर्म वस्त्र ही नहीं छूट रहे हैं।

कृषि-बागवानी में नौणी वि.वि. देश में 17वें स्थान पर, 5 पायदान का सुधार
डा. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने देश में कृषि, उद्यानिकी विश्वविद्यालयों और संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग में 5 स्थान का सुधार कर 17वां स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नैशनल इंस्टीच्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ.) 2023 रैंकिंग में 17वां स्थान हासिल किया है जो वर्ष 2022 के लिए आई.सी.ए.आर. द्वारा जारी की गई कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में 5 स्थानों का सुधार है।

पुल के लैंटर डालते समय टूटी शटरिंग, मनरेगा मजदूरों ने छलांग लगाकर बचाई जान
विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत बस्सी द्वारा सरहिणी नाले में बनाया जा रहा पुल लैंटर डालने के दौरान गिर गया, जिस पर बी.डी.ओ. गोहर ने जांच के आदेश जारी किए हैं। लैंटर डालने के लिए मनरेगा मजदूर लगे थे, जिन्हें पुल गिरने का आभास हो गया और उन्होंने छलांगें लगा दीं जिस कारण कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा सरहिणी नाले पर 6.15 मीटर लंबा और 3.70 मीटर चौड़े पुल का निर्माण अनुमानित 5 लाख रुपए से किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!