हिमाचल पुलिस ने दिल्‍ली में गिरफ्तार किया हेरोइन तस्‍करी का सरगना

Edited By kirti, Updated: 14 Feb, 2020 05:02 PM

himachal police

कुल्लू की पुलिस ने हेरोइन व चिट्टा की तस्करी मामले में मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान उगोचुकवू जॉन ओब्लाको उर्फ डेविड निवासी 77 ओबिन्ना अंबरा राज्य नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपित मोहन ब्लॉक गली नंबर पांच बेस्ट...

कुल्लू(दिलीप) : कुल्लू की पुलिस ने हेरोइन व चिट्टा की तस्करी मामले में मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान उगोचुकवू जॉन ओब्लाको उर्फ डेविड निवासी 77 ओबिन्ना अंबरा राज्य नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपित मोहन ब्लॉक गली नंबर पांच बेस्ट सागारपुर नई दिल्ली में रहता था। इसे डेविड के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक पकड़े गए आठ अफ्रीका निवासी हेरोइन सप्लायर्स से की गई पूछताछ से मुख्य सरगना आरोपित डेविड नाम सामने आया है।

बताया जा रहा है डेविड ही सभी आरोपितों को हेरोइन चिट्टा की पेडलिंग करने के लिए इस्तेमाल करता था। कुल्लू थाना में पांच दिसंबर 2019 को दर्ज मुकदमा नंबर 356/19 में गिरफ्तार आरोपित कुलदीप ने नाइजीरियन आरोपित इब्राहिम से हेरोइन सप्लाई की डील की थी। इब्राहिम ने दूसरे आरोपित ओलिशा के साथ मिलकर डेविड से हेरोइन खरीदकर कुलदीप को बेची थी। इसके बाद इन दनों नाइजीरियन आरोपितों को आठ दिसंबर 2019 को दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया था। आरोपित डेविड इसी प्रकार से अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन को भी हेरोइन सप्लाई करता था। जो इसे आगे जाकर हिमाचली युवाओं को बेचते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!