Himachal : पूर्व कांग्रेस MLA पर गोली चलाने का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 2 कांस्टेबल सस्पेंड

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2026 01:02 PM

himachal  gunman who shot at former mla absconding two constables suspended

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने का आरोपी अदालत में सुनवाई से लौटते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसके साथ मौजूद पुलिस के दो...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने का आरोपी अदालत में सुनवाई से लौटते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसके साथ मौजूद पुलिस के दो कांस्टेबलों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

दो कांस्टेबल निलंबित

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से एक अजय 15 मई को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी के पास पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को उसके फरार होने की पुष्टि की। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने गुरूवार को बताया, "आरोपी के साथ मौजूद दो कांस्टेबलों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।" पुलिस ने बताया कि अजय को एक मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली ले जाया गया था और सुनवाई समाप्त होने के बाद पुलिस का एक दल उसे बस से बिलासपुर जेल वापस ला रहा था कि तभी दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी के पास से अजय फरार हो गया।

अजय के 'दोस्त' बन गए थे दोनों कांस्टेबल

पुलिस ने बताया कि दोनों कांस्टेबल अजय के 'दोस्त' बन गए थे और उसके घर भी गए थे। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए समन्वय कर रही है। पिछले साल होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर की पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। ठाकुर के पैर में गोली लगी जबकि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार को कई गोलियां लगीं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 3(5) (कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) व शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!