Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2026 03:57 PM

जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पैशल डिटैक्शन टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुवाहण के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.93 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है।
बिलासपुर (बंशीधर): जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पैशल डिटैक्शन टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुवाहण के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.93 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटैक्शन टीम गत दिवस चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुवाहण के पास वाहनों की जांच के लिए तैनात थी। इस दौरान एक कार (एचपी 86-4452) वहां से गुजरी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, जिसमें 2 युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 4.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गौरव कुमार (31) निवासी वार्ड नंबर-2, रौड़ा सैक्टर-2, बिलासपुर और अभिषेक (21) निवासी गांव पट्टा, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवीं व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके विरुद्ध थाना सदर में मामला दर्ज किया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सदर पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगामी गहन जांच जारी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें