नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर स्वास्थ्य मंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

Edited By kirti, Updated: 19 Jan, 2020 01:45 PM

health minister inaugurated pulse polio campaign

शिमला से राज्यस्तरीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर किया।कमला नेहरू अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने पांच वर्ष तक कि आयु के बच्चों को पल्स...

शिमला(तिलक): शिमला से राज्यस्तरीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर किया।कमला नेहरू अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने पांच वर्ष तक कि आयु के बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिलाई। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य जगहों पर बच्चों को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पल्स पोलियो ड्रॉप्स दी गई।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित भारत भी अब पोलियो मुक्त हो गया है। डब्लूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक 2009 के बाद एक भी पोलियो का मामला सामने नही आया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पल्स पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे है, इस अभियान के तहत खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को जागरूक किया जाता है। इस अभियान को सफल बनाने में लोगों की जनसहभागिता बहुत आवश्यक है,लोगों की जनसहभागिता के बिना इस अभियान को सफल नही बनाया जा सकता।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अभियान के तहत घरों तथा निर्माण स्थलों पर जाकर प्रवासी मजदूरों के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाते हैं। हिमाचल प्रदेश में आज इस अभियान के तहत 5800 स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही है। विपिन परमार ने कहा कि बर्फ़बारी से प्रभावित क्षेत्रों में आज इस अभियान के तहत बच्चों को ड्रॉप्स प्रदान नही किये जायेंगे। मार्च माह में बर्फबारी कम हो जाने के बाद इन क्षेत्रों में बच्चों को पल्स पोलियो की ड्रॉप्स दी जाएंगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!