Solan News: सनावर स्कूल में ECI की तर्ज पर हैड बॉय व हैड गर्ल के चुनाव, 152 छात्रों ने किया मतदान

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2026 04:22 PM

head boy and head girl elections at sanawar school

जकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में छात्र-छात्राओं के भीतर नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई। स्कूल में हैड बॉय और हैड गर्ल के चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ बिल्कुल भारत निर्वाचन आयोग की तर्ज पर...

सनावर (जितेंद्र राणा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में छात्र-छात्राओं के भीतर नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई। स्कूल में हैड बॉय और हैड गर्ल के चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ बिल्कुल भारत निर्वाचन आयोग की तर्ज पर संपन्न करवाए गए।

PunjabKesari

चुनाव को वास्तविक रूप देने के लिए विद्यालय प्रशासन ने सबसे पहले एक चुनावी दल का गठन किया। इसके बाद बकायदा मतपत्र (बैलेट पेपर) तैयार किए गए और निर्वाचन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों सहित 17-सी पंजिका (रजिस्टर) का संधारण भी किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कर मतदान करवाया गया। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।

इस चुनाव में हैड गर्ल पद के लिए तीन छात्राओं प्रियंका, प्रगति और पायल के बीच मुकाबला रहा। वहीं, हैड बॉय पद के लिए अमित, आशीष, दलीप, सूरज और सुनील मैदान में उतरे। सभी प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया और विद्यार्थियों का समर्थन जुटाने का प्रयास किया। शुक्रवार दोपहर बाद संपन्न हुई इस वोटिंग प्रक्रिया में कुल 152 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

PunjabKesari

मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज बख्शी शनिवार सुबह होने वाली प्रार्थना सभा में चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्कूल के नए हैड बॉय और हैड गर्ल का दायित्व किसे मिलेगा। विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों ने इस पूरी चुनावी गतिविधि को बच्चों के लिए लोकतंत्र, निष्पक्ष मतदान, नेतृत्व और उत्तरदायित्व की एक बेहतरीन व्यावहारिक शिक्षा करार दिया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!