बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका,  50 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Aug, 2026 02:25 PM

solan  campus interviews for 50 positions on august 14

Solan News : एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी व ऐजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए महिला व पुरुष दोनों योग्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यालय कसौली में 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 70180-23273 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 
Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!