1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन

Edited By Kuldeep, Updated: 24 May, 2021 09:18 PM

hamirpur veer chakra winner corona death

1971 भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सेवानिवृत कर्नल पंजाब सिंह भी सोमवार को कोरोना की जंग हार गए। कर्नल पंजाब सिंह को कोरोना हुआ था तथा वे आर्मी अस्पताल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, वहीं सोमवार को वे जिंदगी की जंग हार गए।

हमीरपुर (राजीव): 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सेवानिवृत कर्नल पंजाब सिंह भी सोमवार को कोरोना की जंग हार गए। कर्नल पंजाब सिंह को कोरोना हुआ था तथा वे आर्मी अस्पताल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, वहीं सोमवार को वे जिंदगी की जंग हार गए। वहीं इससे पहले 4 दिन पहले उनके बेटे की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई थी। उनका बेटा इंजीनियर था। कर्नल पंजाब सिंह हमीरपुर जिला के रहने वाले थे तथा वे शहर के बार्ड नंबर-7 में रहते थे। कर्नल पंजाब सिंह 6 सिख रैजीमैंट में थे। इसी बटालियन ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान बॉर्डर पर छंब घाटी पर मोर्चा संभाला था और इसे पाक से जीता था।
 इस दौरान कर्नल पंजाब सिंह के अदम्य साहस के लिए उन्हें वीर चक्र से समानित किया था, वहीं कर्नल पंजाब सिंह की कोरोना से मौत की खबर मिलते ही पूरे हमीरपुर जिला में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं कर्नल पंजाब सिंह की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज, तिलक राज बहल, सरवन चौहान सहित तमाम आर्मी के अधिकारियों व पूर्व अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!