Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2026 03:38 PM

Hamirpur News : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 5 से 28 जून तक बंद किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां...
Hamirpur News : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 5 से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 से 28 जून तक बंद की जा रही है।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बुंबलू-कलौहण-ब्याड़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें