Mandi News: सुंदरनगर में माता भराड़ी के 2 मंदिरों में सेंधमारी, सोने-चांदी के आभूषण व दानपात्र ले उड़े चोर

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2026 11:07 PM

gold and silver jewellery and donation boxes stolen from 2 temples

सुंदरनगर क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वीरवार रात खुराहल और भनवाड़ स्थित प्रसिद्ध माता भराड़ी के दो मंदिरों में एक ही रात में चोरी की वारदातें सामने आई हैं।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वीरवार रात खुराहल और भनवाड़ स्थित प्रसिद्ध माता भराड़ी के दो मंदिरों में एक ही रात में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। चोरों ने मंदिर के दरवाजों के कुंडे तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, भारी पीतल की घंटियां और दानपात्र साफ कर दिए। एक ही रात में हुई इन दो वारदातों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

खुराहल मंदिर से चुराए 5 लाख के गहने व छत्र
जानकारी के अनुसार, चोरों ने खुराहल स्थित माता भराड़ी मंदिर में बड़ी सेंधमारी की है। यहां से शातिर चोर करीब आधा किलोग्राम वजनी चांदी का सिंहासन, लगभग 3 किलोग्राम चांदी का छत्र और करीब एक तोला सोने की बालियां चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए इस कीमती सामान की अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपए के बीच आंकी जा रही है। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब लोग मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और उन्होंने दरवाजों के कुंडे टूटे हुए देखे। इसके बाद तुरंत सुंदरनगर थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सलापड़ को सूचित किया गया।

भनवाड़ पंचायत में 15 किलो की घंटी और दानपात्र चोरी
खुराहल के बाद उसी रात भनवाड़ पंचायत स्थित माता भराड़ी मंदिर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोरों ने करीब 15 किलोग्राम वजनी पीतल की घंटी और मंदिर का दानपात्र उड़ा लिया। इस मंदिर में भी सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों को ही चोरी की वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलते ही सलापड़ चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। 

स्थानीय लोगों ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
धार्मिक स्थलों पर एक ही रात में हुई इन दो चोरियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंदिरों में इस प्रकार की घटनाएं पूरे समाज के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढ कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी : एसपी 
मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि माता भराड़ी मंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और चोरी हुए माल की बरामदगी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!