Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2026 06:36 PM

गंगथ-इंदौरा रोड पर दर्दनाक हादसा, सड़क के गड्ढे में गिरने से स्कूटर सवार की मौत गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर गांव भनूड़ी मोड़ के समीप सड़क में पड़े गड्ढे में स्कूटर के गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
गंगथ (कर्ण): गंगथ-इंदौरा रोड पर दर्दनाक हादसा, सड़क के गड्ढे में गिरने से स्कूटर सवार की मौत गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर गांव भनूड़ी मोड़ के समीप सड़क में पड़े गड्ढे में स्कूटर के गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग से बुधवार सायंकाल करीब 7 बजे अपने घर बनयाना को जा रहा था। इसी दौरान भनूड़ी मोड़ के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में स्कूटर असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए गंगथ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने और डागला पंचायत सरपंच मक्खन सिंह, अटाहड़ा के सुक्खा सिंह सहित अन्य लोगों ने सड़क की बदहाल हालत में चिंता जताई है। मृतक की पहचान जीवन सिंह पुत्र कर्म सिंह पंचायत डागला के रूप हुई है, नूरपुर में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का बृहस्पतिवार को उसके गांव के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक जीवन सिंह ने हैल्मेट नहीं पहना था अगर हैल्मेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी।