Kangra: कुठंमा में शॉर्ट सर्किट से मकान को लगी आग

Edited By Kuldeep, Updated: 02 May, 2026 05:33 PM

gaggal short circuit house fire

बीती रात कांगड़ा हवाई अड्डा के नजदीक गांव कुठंमा में एक निजी घर में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ। गग्गल थाना प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

गग्गल (वीरेंद्र): बीती रात कांगड़ा हवाई अड्डा के नजदीक गांव कुठंमा में एक निजी घर में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ। गग्गल थाना प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शाहपुर अग्निशमन विभाग से आई गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि अजीत कुमार जोकि घर में अकेला था तथा शराब के नशे में था, तो उसके भाई से पूछताछ करने पर बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार आग लगने से कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ केवल संपत्ति का नुक्सान हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!