Kangra: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें धर्मशाला से रवाना

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2026 07:20 PM

gaggal royal challengers bangalore punjab kings departed

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें धर्मशाला से रवाना हो गईं।

गग्गल (वीरेंद्र): धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें धर्मशाला से रवाना हो गईं। पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रविवार सुबह गग्गल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जीत की खुशी के साथ खिलाड़ियों ने धर्मशाला और अपने प्रशंसकों को अलविदा कहा। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

वहीं पंजाब किंग्स की टीम शाम को गग्गल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई। टीम के साथ सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी मौजूद रहीं। धर्मशाला में खेले गए तीनों मुकाबलों में हार के बाद खिलाड़ियों के चेहरों पर निराशा दिखाई दी, हालांकि उन्होंने हवाई अड्डे पर मौजूद युवा प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देने में उत्साह दिखाया। अब पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें अन्य टीमों के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!