वन विभाग को मिला नया मुखिया, सरकार ने वीके तिवारी को सौंपी कमान

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2023 10:19 PM

forest department got new head

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए मुखिया वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी वीके तिवारी होंगे। प्रदेश सरकार ने बुधवार को वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल यानि विभाग के नए मुखिया के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए मुखिया वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी वीके तिवारी होंगे। प्रदेश सरकार ने बुधवार को वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल यानि विभाग के नए मुखिया के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। तिवारी को रिटायरमैंट से ठीक पहले विभाग के मुखिया के पद का दायित्व मिला है। वह इसी माह रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अगले माह फिर से सरकार को वन विभाग के नए प्रधान मुख्य अरण्यपाल को तलाशना होगा। वन विभाग के नए प्रधान मुख्य अरण्यपाल 1986 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं तथा वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। केंद्र में वह कोल मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने भू-विज्ञान तथा वानिकी में मास्टर डिग्री की है।

वीके तिवारी मानस संसाधन विकास, आईटी, विधि, कार्मिक, पर्यावरण, सामाजिक आदि कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह अप्रैल, 2017 में केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे। इसके अलावा वह अन्य कई प्रोजैक्टों में भी काम कर चुके हैं। वीके तिवारी ने कोयला मंत्रालय में सेवाएं देते हुए स्वच्छ ऊर्जा व सतत् विकास के लिए कई पहल कीं, जोकि काफी महत्वपूर्ण रहीं। उल्लेखनीय है कि वीके तिवारी गत दिन यानि 31 जनवरी, 2023 को सेवानिवृत्त हुए प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव से भी वरिष्ठ हैं लेकिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आने के कारण अजय श्रीवास्तव को वन विभाग का मुखिया बनाया गया था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

286/10

49.4

Australia

352/7

50.0

Australia win by 66 runs

RR 5.79
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!