Himachal Weather : हिमाचल के लिए अगले 24 घंटे भारी, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jun, 2026 06:07 PM

flash flood alert for these districts of himachal

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों के भीतर जिला शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों...

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों के भीतर जिला शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को नदी-नालों के समीप न जाने तथा विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आंधी-तूफान का 'यलो अलर्ट' जारी

आईएमडी (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार हो रही इस बारिश के कारण राज्य के औसत तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। 14, 15, 16, और  17 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-तूफान का 'यलो अलर्ट' भी जारी किया है।

बीते 24 घंटों के दौरान मैदानी जिले ऊना को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग (लाहौल-स्पीति) के तापमान में सबसे अधिक 3.7 डिग्री की गिरावट आई, जिससे यहां का अधिकतम पारा लुढ़ककर 20.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, नाहन (सिरमौर) में 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांगड़ा में 1.5 डिग्री की कमी के साथ पारा 37.0 डिग्री और मंडी में 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!