चम्बा : सुल्तानपुर मोहल्ला में आग की भेंट चढ़ी दुकान, 6 लाख का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2023 05:42 PM

fire in shop

पुलिस थाना चम्बा के दायरे में आने वाले सुल्तानपुर मोहल्ला में एक दुकान में आग लग गई, जिस कारण करीब 6 लाख का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार दुकान में आग लगने की घटना शनिवार रात करीब 2 बजे घटी।

सलूणी (शक्ति प्रसाद): पुलिस थाना चम्बा के दायरे में आने वाले सुल्तानपुर मोहल्ला में एक दुकान में आग लग गई, जिस कारण करीब 6 लाख का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार दुकान में आग लगने की घटना शनिवार रात करीब 2 बजे घटी। दुकान मालिक अमित कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर नजदीक चम्बा कॉलेज ने पुलिस को बताया कि घर के समीप होने के चलते रात को आवाज सुनाई देने लगी, जिस वजह से उसकी आंख खुल गई और उसने जब कमरे से बाहर आकर देखा तो उसकी दुकान से धुआं निकल रहा था। शंका होने पर तुरंत वह अपनी दुकान के पास पहुंचा और शटर तोड़कर जब उसने दुकान को खोला तो पाया कि भीतर आग लगी हुई थी और दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। इस घटना बारे अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशामक दल व पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रभावित दुकानदार ने बताया कि आग की इस घटना से उसे करीब 6 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!