Chamba: जिला परिषद उमीदवारों का जिला स्तर पर घोषित होगा अंतिम चुनाव परिणाम- DC मुकेश रेपसवाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 May, 2026 01:20 PM

final election result district council candidate will be declared district level

Chamba News : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई को तीन चरणों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा।

Chamba News : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई को तीन चरणों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान के मतपत्रों की गणना मतदान के पश्चात उसी दिन संबंधित पंचायत में होगी और परिणाम घोषित किया जायेगा। इसी तरह जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतपत्रों की गणना 31 मई को उपमंडल एवं खंड स्तर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75(vi) के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए मतगणना उपरांत परिणाम पत्र तैयार किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिला परिषद सदस्य के मतपत्र लेखा तथा प्रपत्र-38 भाग-1 को मोहरबंद लिफाफे में 31 मई  को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय चंबा में समय पर प्रेषित किया जायेगा ओर जिला स्तर पर परिणामों का संकलन कर उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किया जायेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!