Kangra: 8 दिनों में 8 चोरियां, एक का भी सुराग नहीं, ग्रामीण रात को खुद दे रहे पहरा

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Sep, 2026 04:18 PM

nagrota surian 8 days 8 thefts

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 7-8 दिनों में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने नगरोटा सूरियां में पत्रकार वार्ता कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

नगरोटा सूरियां (कुसुम): ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 7-8 दिनों में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने नगरोटा सूरियां में पत्रकार वार्ता कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चोरियां होने के बावजूद पुलिस अभी तक एक भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। गुलेरिया ने कहा कि नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी के कारण रात में पर्याप्त गश्त नहीं हो पा रही है। चोरी के डर से ग्रामीण 3-4 लोगों की टोलियां बनाकर रात में गांवों में पहरा दे रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक एवं कृषि-पशुपालन मंत्री और एसपी नूरपुर से पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने तथा प्रभावी रात्रि गश्त शुरू करने की मांग की, साथ ही नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग उठाई। इस दौरान भाजपा नेताओं जसवंत, जीएस बेदी, संजय उपाध्याय, विक्रम चावला और अंशुल शर्मा ने भी रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करेगी। जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!