Kangra: पौंग डैम की लहरों ने ली जालंधर के युवक की जान

Edited By Kuldeep, Updated: 03 May, 2026 09:26 PM

fatehpur pong dam youth death

पुलिस थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र संस्थान के पास पौंग डैम खटियाड़ के वाटर स्पोर्ट्स एरिया में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पौंग बांध की बेकाबू लहरों ने एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया। जो बेटा घर से हंसते-खेलते निकला था, वह अब खामोश लौटेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

गहरे पानी में समाया युवक
मृतक की पहचान लवप्रीत (23) पुत्र संतोख कुमार निवासी चोगीठी चौक, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।

जरा सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा : एसपी नूरपुर
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलाशयों, नदियों और गहरे पानी के क्षेत्रों में बिना सावधानी जाना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही अपनों को हमेशा के लिए हमसे दूर कर सकती है, इसलिए सभी लोग सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक जोखिम से बचें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!