पूर्व CM और BJP सांसद के गृह जिला की शर्मनाक तस्वीर, झोपड़ी में रहने को मजबूर परिवार
Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Aug, 2019 12:40 PM

हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड 1 के वाशिदें करतार चंद के आशियाने को करीब तीन साल पहले वन विभाग ने अतिक्रमण के मामले में उजाड दिया था। उसके बाद से करतार चंद झोंपडी बनाकर जिदंगी जी रहा है।
हमीरपुर(अरविंदर): हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड 1 के वाशिदें करतार चंद के आशियाने को करीब तीन साल पहले वन विभाग ने अतिक्रमण के मामले में उजाड दिया था। उसके बाद से करतार चंद झोंपडी बनाकर जिदंगी जी रहा है। करतार चंद ने सीएम से लेकर विधायक और डीसी से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगाई है लेकिन आज दिन तक केवल आश्वासन ही मिले है। बरसात के दिनों में करतार चंद की हालत दयनीय बनी है और झोंपडी में लगे हुए टैंट के फट जाने से अब जरा सी बारिश से पानी टपक पडता है। रात के समय अंधेरे में रहने से हर वक्त जान का खतरा बना रहता है।

करतार चंद ने बताया कि डेढ साल पहले प्रशासन ने घर बनाने के लिए पैसे देने का वायदा किया था और इसके लिए सारी औपचारिकताएं भी जिला प्रशासन के पास पूरी कीथी लेकिन आज दिन तक कुछ नहीं मिला है। उन्होने बताया कि सरकारी दफतरों के चक्कर काट कर पूरी तरह से थक गया हूं और अब प्रशासन से कुछ करे या फिर जहर ही दे दे। करतार चंद की पत्नी अमरोदेवी ने बताया कि घर को गिराए जाने के बाद अब बनाने के लिए कोई पैसा नहीं है और प्रशासन के द्वारा भी डेढ साल से दफतरों के चक्कर लगवाए जा रहे है। इस मामले पर जब उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा सेपक्ष जानना चाहा है तो उन्होंने इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी करने से मना कर दिया।
Related Story

Shimla: स्वास्थ्य जांच के लिए IGMC पहुंचे CM सुक्खू, चिकित्सकों की देखरेख में करवाया घुटने का...

हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति...

CM सुक्खू ने इस दिन बुलाई कैबिनेट मीटिंग, कर्मचारियों को DA और खाली पदों को भरने पर लग सकती है मुहर

Himachal: दूध के समर्थन मूल्य में 1 दिसम्बर से होगी बढ़ौतरी, सेब का खरीद मूल्य भी बढ़ाया, CM सुक्खू...

'हमीरपुर में BJP के समय हुआ विकास, झूठा श्रेय ले रहे CM सुक्खू', जयराम ठाकुर ने साधा निशाना

क्रिकेटर रेणुका ठाकुर के परिवार का छलका दर्द, CM सुक्खू की पुरानी घोषणा पर उठाए सवाल; एक साल से...

Himachal: टांडा मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना पर CM सुक्खू ने लिया कड़ा संज्ञान, आरोपी लैब...

'हॉलीलॉज को डिसलॉज करने की गलतफहमी में CM सुक्खू, बंगलादेश से प्रभावित हैं राहुल गांधी'; जयराम...

"तकलेच स्कूल को मिलेगा CBSE का दर्जा", CM सुक्खू ने की घोषणा, पलायन को रोकने में मिलेगी मदद

Hamirpur: इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार