Himachal: पारिवारिक विवाद का दर्दनाक अंत! पति की गई जान, पत्नी गंभीर हालत में IGMC में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2026 09:26 PM

family dispute in rohru

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के अंतर्गत आने वाले रोहड़ू क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहड़ू (कार्तिक): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के अंतर्गत आने वाले रोहड़ू क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पति ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया और उसके बाद उसी चाकू से खुद को भी लहूलुहान कर लिया। इस दर्दनाक घटना में आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

शौचालय में खून से लथपथ मिला था दंपति
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन दोपहर करीब 1:20 बजे रोहड़ू स्थित सीडीपीओ कार्यालय से घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति और उसकी पत्नी शौचालय के अंदर खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति बीरबल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी रचना पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया।

आईजीएमसी शिमला में पति ने तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। वहां दोनों के गहरे घावों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। आईजीएमसी में शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान पति बीरबल की मौत हो गई। वहीं, पत्नी रचना का इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए रोहड़ू स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया है।

साली की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
इस खौफनाक वारदात को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर पीड़िता रचना की बहन और मृतक बीरबल की साली निर्मला के बयानों के आधार पर दर्ज की गई है। थाना रोहड़ू में एफआईआर संख्या 103/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिताकी धारा 109 के अधीन केस दर्ज किया गया है। वर्तमान में इस मामले की जांच रोहड़ू थाने के अन्वेषण अधिकारी एएसआई यशपाल द्वारा की जा रही है।

हर पहलू की गहनता से हो रही जांच : एसपी
इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर प्रकृति का है और पुलिस इसकी हर पहलू से गहन जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!