सिरमौर में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत हुई एग्जीक्यूटिव ऑफिसर परीक्षा

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2020 06:36 PM

executive officer exam in nahan

हिमाचल प्रदेश के नगर निकायों में कार्यकारी अधिकारी के 18 पदों के लिए जारी की गई एसओपी के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। सिरमौर जिला के सैंकड़ों युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश के नगर निकायों में कार्यकारी अधिकारी के 18 पदों के लिए जारी की गई एसओपी के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। सिरमौर जिला के सैंकड़ों युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित नगर निकाय कार्यकारी अधिकारी के पदों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी के मुताबिक परीक्षा केंद्रों को परीक्षा के लिए विशेष रूप से पहले सैनिटाइज करवाया गया। परीक्षा केंद्र में एंटर करते हुए अभ्यर्थियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया गया और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया।

जिला मुख्यालय नाहन स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए परीक्षा केंद्र में करीब 200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। स्कूल की प्रधानाचार्य मीरा बंसल ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सोशल डिस्टैंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को फीवर आदि की शिकायत होती तो उसके लिए भी अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी मगर ऐसा कोई भी अभ्यर्थी थर्मल स्क्रीनिंग में नहीं पाया गया। वहीं परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रॉपर सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल में भी बैठने की उचित व्यवस्था थी जहां पर सोशल डिस्टैंसिंग के मुताबिक उन्हें बैठाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!