बेटे से कहासुनी के बाद बुजुर्ग ने उठाया ये खौफनाक कदम, बाता नदी से बरामद हुआ शव

Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2022 04:30 PM

elderly took dreadful step after an argument with his son

उपमंडल पांवटा साहिब में 68 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बाता नदी में छलांग लगाकर कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दुर्गा दास निवासी पुरूवाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब में 68 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बाता नदी में छलांग लगाकर कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दुर्गा दास निवासी पुरूवाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुर्गा दास की अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दुर्गा दास ने गुस्से में आकर मैनकाइंड फैक्टरी के नजदीक बाता नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को नदी में छलांग लगाते देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च अभियान चलाया तथा कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। बाद में शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!