Kangra: 21 जून को होगी टीजीटी नॉन-मैडीकल और हिंदी की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jun, 2026 11:24 PM

dharamshala tgt exam

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टीजीटी नॉन-मैडीकल और टीजीटी हिंदी विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 21 जून को आयोजित होने जा रही है।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टीजीटी नॉन-मैडीकल और टीजीटी हिंदी विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 21 जून को आयोजित होने जा रही है। बोर्ड ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश भर में कुल 87 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें कुल 7,748 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। ​निर्धारित शैड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 21 जून को 2 सत्रों में होगी। सुबह के सत्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक टीजीटी नॉन-मैडीकल की परीक्षा ली जाएगी।

इसके लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,517 अभ्यर्थी उपस्थित होंगे। दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक टीजीटी हिंदी की परीक्षा होगी। इस विषय के लिए 38 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं, जिनमें 2,231 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वैबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष  डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि टैट परीक्षा के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न करवाई जाएगी। परीक्षार्थी समय से काफी पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। तकनीकी परेशानी होने पर अभ्यर्थी बोर्ड के हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!