Kangra: बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jul, 2026 08:19 PM

dharamshala board result declared

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टैस्ट का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टैस्ट का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में 2,835 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड द्वारा 17 जून, 2026 को प्रदेश भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 9,984 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9,096 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और 888 अनुपस्थित रहे थे। बोर्ड ने पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगने और विषय विशेषज्ञों द्वारा उनका गहन परीक्षण कराने के बाद ही अंतिम परिणाम तैयार किया है।

अब सत्र 2026-2028 में प्रवेश के लिए सीट आबंटन, मैरिट सूची और काऊंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा के तहत सफल हुए अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन और काऊंसलिंग 5 व 6 अगस्त, 2026 को सुबह 10.30 बजे से धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में होगी, जहां अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ आना अनिवार्य है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को भ्रामक जानकारी से बचने और आधिकारिक वैबसाइट का ही अनुसरण करने की सलाह दी है, जबकि किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टैस्ट का परिणाम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ तैयार किया गया है। परीक्षा में सफल रहे सभी 2,835 अभ्यर्थियों के सुनहरे भविष्य की कामना करता हूं। जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर काऊंसलिंग और सीट आबंटन का शैड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा के अभ्यर्थी 5 और 6 अगस्त को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!