अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 4 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jul, 2022 04:00 PM

dehra road accident 4 injured

सोमवार सुबह मुबारिकपुर रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनहेत में कार सफेदे के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार 4 लोग घायल हो गए।

देहरा (राजीव): सोमवार सुबह मुबारिकपुर रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुनहेत में कार सफेदे के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान राम प्रसाद  (62), सुषमा (55), शिवम शर्मा (31) व पूनम शर्मा (28) निवासी राजपुरा पालमपुर के रूप में हुई है। राम प्रसाद अपनी पत्नी, पुत्र व बहु के साथ नैहरनपुखर में आए थे। सोमवार सुबह पालमपुर को वापस जाते समय सुनहेत में कुते को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई जिसके कारण कार सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!