दवा उद्योग में हादसा, सफाई करते कामगार की करंट लगने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2021 10:29 PM

death of worker due to electric shock

बद्दी के तहत गांव थाना में स्थित दवाई उद्योग में करंट लगने से एक कामगार की मौत हो गई। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवू कुमार शाह (20) निवासी झारखंड कंपनी में सफाई...

बीबीएन (ब्यूराे): बद्दी के तहत गांव थाना में स्थित दवाई उद्योग में करंट लगने से एक कामगार की मौत हो गई। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवू कुमार शाह (20) निवासी झारखंड कंपनी में सफाई कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!