Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 08:28 PM

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत पंजोआ स्थित लिंक रोड पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
अम्ब (अश्विनी): ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत पंजोआ स्थित लिंक रोड पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान सक्षम ठाकुर (20) पुत्र होशियार सिंह और नेहा (22) पुत्री जय चंद दोनों निवासी चक्क बेहड़ जसवां के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल सुमन देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बलदेव चंद निवासी भवरन कंगरूही (थड़ा) का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12.15 बजे पंजोआ में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रही महिला से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय उपप्रधान अनिल तक्खी और उनके साथी रमन कुमार मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को अपनी गाड़ी से तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सक्षम ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नेहा और सुमन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया। ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान नेहा ने भी दम तोड़ दिया। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें