महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, चम्बा अस्पताल में हुई मौत

Edited By Vijay, Updated: 23 Jul, 2019 10:52 PM

death of woman

चम्बा जिला के अंतर्गत आते एक गांव की महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, जिसका मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रावी देवी पत्नी योगराज निवासी गांव मियान डाकघर बाट ने सोमवार रात को...

चम्बा (विनोद): चम्बा जिला के अंतर्गत आते एक गांव की महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, जिसका मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रावी देवी पत्नी योगराज निवासी गांव मियान डाकघर बाट ने सोमवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिस वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। घरवालों को जब उसकी तबीयत के खराब होने का पता चला तो वे उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा ले आए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया लेकिन उपचार के दौरान उक्त महिला ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करेगी पुलिस

अस्पताल प्रबंधन इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया, जिसके चलते पुलिस ने चम्बा अस्पताल पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। एस.पी. चम्बा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल यह मामला मानवीय भूल का पाया जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!