Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jul, 2026 05:06 PM

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक से दुखद घटना सामने आई है। यहां पर 80 वर्षीय एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घटना भोरंज पुलिस थाना...
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक से दुखद घटना सामने आई है। यहां पर 80 वर्षीय एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, घटना भोरंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्कर खतरियां के डूंगी गांव की है। मृतका की पहचान सत्या देवी (80) पत्नी निक्का राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सत्या देवी की बहू ने उन्हें नहलाया और इसके बाद कपड़े धोने के काम में लग गईं। इसी दौरान सत्या देवी अपने कमरे में गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब बहू कपड़े धो रही थी, तभी उसे कमरे से जलने की गंध महसूस हुई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी हो गई थी। सत्या देवी की आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है और उसे परिजनों को सौंप दिया है। आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा ने अपने ऊपर कुछ कपड़े रखकर उन पर थिनर (स्पिरिट) डालकर आग लगा ली। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एसपी बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि वृद्धा पिछले दो वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और नियमित रूप से दवाइयां ले रही थीं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें