Shimla: घर के बाहर गाड़ी धो रहे व्यक्ति के साथ हुआ ये हादसा, कुछ ही पलों में चली गई जान

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2026 04:11 PM

death of person during car wash

जिला शिमला की नेरवा तहसील के अंतर्गत आते थरोच उपमंडल के गुरार गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अपने घर के बाहर गाड़ी धोते समय एक 50 वर्षीय व्यक्ति का अचानक पैर फिसल गया और सिर के बल कंक्रीट पर गिरने से उसकी मौत हो गई।

शिमला (ब्यूरो): जिला शिमला की नेरवा तहसील के अंतर्गत आते थरोच उपमंडल के गुरार गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अपने घर के बाहर गाड़ी धोते समय एक 50 वर्षीय व्यक्ति का अचानक पैर फिसल गया और सिर के बल कंक्रीट पर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रेम प्रकाश कुमार पुत्र संत राम निवासी गांव गुरार, डाकघर थरोच, तहसील नेरवा व जिला शिमला के रूप में की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हृदयविदारक हादसा उस समय पेश आया जब प्रेम प्रकाश कुमार अपने घर के आंगन/बाहर खड़ी गाड़ी की सफाई कर रहा था। गाड़ी धोते वक्त अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल गया। अनियंत्रित होने के कारण प्रेम प्रकाश सीधे सिर के बल नीचे कंक्रीट (जमीन) पर जा गिरा। सिर पर गहरी और गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

हादसे के तुरंत बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बेटे चिराग ने एक स्थानीय निवासी संजीव कुमार की मदद से अपने अचेत पिता को तुरंत गाड़ी में डाला और नागरिक अस्पताल नेरवा पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य जांच के बाद प्रेम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!