300 फुट गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, एक की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2022 10:13 PM

death of one in jeep accident

पच्छाद क्षेत्र के ढुंगा घाट से बागथन सड़क के कनूथ गांव के पास एक पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादासा कनूथ गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ है। यहां से पिकअप जीप करीब...

नाहन (दलीप): पच्छाद क्षेत्र के ढुंगा घाट से बागथन सड़क के कनूथ गांव के पास एक पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादासा कनूथ गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ है। यहां से पिकअप जीप करीब 300 फुट गहरी खाई में गिरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप जीप (एचपी 71-3537) जैसे ही खाई मे गिरी तो आवाज सुनकर बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर, देशराज ठाकुर,विजयपाल व सुभाष समेत सभी लोग मौके पहुंचे। उन्होंने मृतक व घायलाें को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके ही मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायलों को 108 के माध्यम से सराहां ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटना को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!