दर्दनाक हादसा: 400 मीटर खाई में लुढ़कती हुई नदी में गिरी कार, 2 लोगों की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2024 06:13 PM

death of 2 in car accident

नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहब दीन पुत्र गुलाम मुहमद निवासी गांव करमूण्ड डाकघर टिकरीगढ़ व मदन कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी गांव हंगोई डाकघर भड़ेला के रूप में हुई है।

तीसा (सुभान दीन): नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहब दीन पुत्र गुलाम मुहमद निवासी गांव करमूण्ड डाकघर टिकरीगढ़ व मदन कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी गांव हंगोई डाकघर भड़ेला के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को साहब दीन और मदन कुमार कार में सवार होकर नकरोड़ से हिमगिरी की तरफ जा रहे थे।

जब कार डैम साइड से हिमगिरी की तरफ बढ़ी तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार करीब 400 मीटर खाई में लुढ़कती हुई बैरा नदी में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। वहीं पुलिस व अग्निशमन चौकी तीसा की टीमें मौके पर पहुंचीं और शवाें को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाय। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!