एक माह से लापता व्यक्ति का खड्ड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2022 10:12 PM

deadbody found of missing person

विकास खंड पांवटा साहिब के राजबन से पिछले एक माह से लापता 43 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में दोपहरिया खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दोपहरिया खड्ड अतवाड...

पांवटा साहिब (संजय): विकास खंड पांवटा साहिब के राजबन से पिछले एक माह से लापता 43 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में दोपहरिया खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दोपहरिया खड्ड अतवाड में मिले शव की शिनाख्त मट्टो देवी पत्नी राम सिंह निवासी गांव बालीवाला राजबन व विजय कुमार पुत्र स्व जीत सिंह निवासी गांव बालीवाला राजबन ने राम सिंह निवासी गांव बालीवाला राजबन के तौर पर की है। शव को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शवगृह में रखा गया है। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि 43 वर्षीय राम सिंह पिछले एक माह से लापता था। दिमागी तौर पर बीमार होने के कारण उसका उपचार चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!