यहां जंगल में मिला गला-सड़ा शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 23 Dec, 2020 06:33 PM

deadbody found in the forest

कांगड़ा थाना के अंतर्गत ढुढनी माता के नजदीक गली-सड़ी अवस्था में एक शव बरामद हुआ है। यह शव ढुढनी माता के पास लगभग 10-12 फुट नीचे मिला है। जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां आदि इकट्ठा करने के लिए गई थीं कि इस दौरान उन्होंने वहां एक...

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना के अंतर्गत ढुढनी माता के नजदीक गली-सड़ी अवस्था में एक शव बरामद हुआ है। यह शव ढुढनी माता के पास लगभग 10-12 फुट नीचे मिला है। जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां आदि इकट्ठा करने के लिए गई थीं कि इस दौरान उन्होंने वहां एक अज्ञात शव देखा। महिलाओं द्वारा इसकी सूचना स्थानीय प्रधान को दी गई। थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण ने बताया कि बुधवार सुबह पोलकड़ गांव के प्रधान मदन लाल ने शव की सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मृतक का एक पैर नहीं है। प्राथमिक दृष्टि में लग रहा है कि जंगली जानवरों ने शव का एक पैर खा लिया है। वहीं शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है और उसके शरीर पर एक कच्छानुमा कपड़ा है। पुलिस के अनुसार अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह शव किसी महिला का है या पुरुष का। थाना प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!