दलाईलामा बोले-हमें दूसरों के कल्याण के लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2021 12:30 AM

dalailama in dharamshala

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा है कि मैं एक इंसान हूं, एक ऐसी दुनिया का नागरिक हूं जिसमें हम सभी एक-दूसरे पर निर्भर हैं। एक ऐसी दुनिया जिसमें हमें दूसरों के कल्याण के लिए अधिक चिंता की जरूरत है। दलाईलामा ने मंगलवार को किए एक ट्वीट में कहा है कि...

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा है कि मैं एक इंसान हूं, एक ऐसी दुनिया का नागरिक हूं जिसमें हम सभी एक-दूसरे पर निर्भर हैं। एक ऐसी दुनिया जिसमें हमें दूसरों के कल्याण के लिए अधिक चिंता की जरूरत है। दलाईलामा ने मंगलवार को किए एक ट्वीट में कहा है कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे लोगों से मिलना अच्छा लगता है ताकि मैं इन विचारों को उनके साथ सांझा कर सकूं। इससे पहले दलाईलामा ने कहा था कि हमारे पास एक बेहतर, खुशहाल दुनिया बनाने का समय है, लेकिन हम हाथ पर हाथ धरे बैठकर किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर सकते। हम में से प्रत्येक के पास ऐसे कार्य हैं जो हमें अपने जीवन को सार्थक रूप से जीने के द्वारा करने चाहिए। जब भी हम दूसरों की मदद कर सकते हैं, करनी चाहिए और उन्हें कोई नुक्सान नहीं पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!