प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2020 09:21 PM

dadasiba administration marriage stay

डाडासीबा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिप्परी में सोमवार को एक नाबालिग लड़की की शादी को प्रशासन ने रुकवा दिया है।

डाडासीबा (सुनील): डाडासीबा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिप्परी में सोमवार को एक नाबालिग लड़की की शादी को प्रशासन ने रुकवा दिया है। जानकारी के अनुसार जिस लड़की की शादी हो रही थी, उसकी उम्र महज 17 वर्ष थी। लड़की के घर मुबारकपुर (ऊना) में हैं और वह ग्राम पंचायत टिप्परी में अपने मामा के घर में रह रही थी। लड़की के मामा ने उसकी शादी 30 नवम्बर को धर्मशाला महंता (ऊना) के एक लड़के के साथ तय की हुई थी। शादी के दिन प्रशासन को इस बाबत किसी ने शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन का संयुक्त दस्ता मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जब तथ्यों की जांच की तो लड़की की उम्र 14-11-2003 पाई गई।

इसके उपरांत दोनों पक्षों को कानून की व्याख्या समझा कर शादी रुकवा दी तथा पंचायत प्रधान धर्म सिंह को इस पूरे प्रकरण पर नजर रखने की हिदायत भी दी गई। परिजनों ने लिख कर दिया है कि जानकारी के अभाव मेंं विवाह हो रहा था, अब लड़की के बालिग होने के बाद ही विवाह होगा। बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी जीत सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की, जिसके बालिग होने में 11 माह का समय शेष था, के विवाह की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को ऊना से बारात आने वाली थी। परिवार को नाबालिग लड़की की शादी न करने की हिदायत दी, जिस पर परिवार के लोग राजी हो गए और बिटिया का विवाह 18 वर्ष के बाद करने की बात कही है। डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने भी मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!